भारत और पाकिस्तान में तनाव पर UN ने जारी किया बयान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है कि दोनों देशों को सैन्य टकराव से बचना चाहिए। गुटेरेश ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने दोनों देशों से कहा, "कोई गलती न करें, सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं है।"