भारत और फ्रांस में हुई ₹63,000 करोड़ की मेगा डील: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी ने भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने की मेगा डील को मंज़ूरी दे दी है। यह डील ₹63,000 करोड़ से अधिक की है और इसके तहत नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल मरीन विमान मिलेंगे जिन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।