भारत का 'साइलेंट विलेज' जहां के ज़्यादातर लोग ना बोल सकते ना सुन सकते, क्या है वजह?
हिंदुस्तान, अल-जज़ीरा और अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर का 'धदकई' गांव भारत के साइलेंट विलेज के नाम से मशहूर है। बकौल हिन्दुस्तान, यहां के कुल 105 परिवारों में से 55 परिवार ऐसे हैं जिनके घर में कम-से-कम एक सदस्य ना तो सुन सकते हैं और ना बोल सकते हैं। जेनेटिक क्लस्टर के कारण ग्रामीणों में यह दिक्कत है।