भारत के 146 करोड़ लोग अमेरिकी कंपनियों का बहिष्कार कर दें तो?: ट्रंप को ओपन लेटर में 'आप' सांसद

'आप' सांसद अशोक मित्तल ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने इसे X पर शेयर कर कहा, "अगर 146 करोड़ भारतीय भारत में काम कर रहीं अमेरिकी कंपनियों का बहिष्कार कर दें तो?" उन्होंने कहा, "अमेरिकी डिजिटल अर्थव्यवस्था कोड पर चलती है, जिसका अधिकांश हिस्सा भारत में लिखा गया है।"

Load More