भारत का 2047 तक उच्च आय वाला देश बन पाना कठिन: आर्थिक मामलों के टिप्पणीकार वुल्फ
आर्थिक मामलों के टिप्पणीकार मार्टिन वुल्फ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक उच्च आय वाला देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "उस समय तक भारत को उच्च-मध्यम आय वाला देश बन जाना चाहिए। भारत को अपने पास मौजूद अवसरों का फायदा उठाने के लिए खुद को बेहतर करना होगा।"