भारत के 24 राज्यों में अगले 2 दिन के लिए भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि 9 और 10 जुलाई को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व राजस्थान में भारी व अत्यधिक बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि गुजरात, पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।