भारत के 255 का स्कोर बनाने के बाद दिल्ली व अहमदाबाद पुलिस ने न्यूज़ीलैंड को किया ट्रोल
दिल्ली और अहमदाबाद पुलिस ने टी20 विश्व कप-2026 फाइनल में भारत के न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 255/5 का स्कोर बनाने के बाद X पर कीवी टीम को ट्रोल किया। दिल्ली पुलिस ने लिखा, "अहमदाबाद पुलिस...आपको कीवी टीम से गेंद गायब होने की शिकायत मिल सकती है।" इसपर अहमदाबाद पुलिस ने कहा, "मामले की सूचना उच्च पुलिस अधिकारियों को दे दी गई।"