भारत को 3-0 से हराने वाले न्यूज़ीलैंड को पिछली 4 टेस्ट सीरीज़ में से 3 में मिली करारी शिकस्त

इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उसके घर पर जारी टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड को पिछली 4 टेस्ट सीरीज़ में से 3 में करारी शिकस्त मिली है। न्यूज़ीलैंड ने भारत का उसके घर पर 3-0 से सूपड़ा साफ किया था जबकि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों ने उसे 0-2 से हराया था।

Load More