भारत के 5 अजीब म्यूज़ियम, कहीं है इंसान का दिमाग तो कहीं है टॉयलेट
दिल्ली का सुलभ इंटरनैशनल म्यूज़ियम ऑफ टॉयलेट्स शौचालय का इतिहास दर्शाता है। बेंगलुरु में ह्यूमन ब्रेन म्यूज़ियम है जहां इंसान का दिमाग और रीढ़ की हड्डी जैसे अन्य अंग मौजूद हैं। असम का मायोंग सेंट्रल म्यूज़ियम जादू-टोने और काले जादू के इतिहास को दिखाता है। गुजरात के विचर बर्तन म्यूज़ियम में 1,000 साल से भी ज़्यादा पुराने बर्तन हैं।