भारत का INS तमाल पहुंचा मोरक्को, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मज़बूती; सामने आई तस्वीरें
भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमाल कई यूरोपीय और एशियाई बंदरगाहों से होते हुए भारत वापस लौट रहा है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। यह जहाज़ 6-9 अगस्त तक कैसाब्लांका बंदरगाह (मोरक्को) पर रुका था। गौरतलब है, यूरोपीय और एशियाई बंदरगाहों पर आईएनएस तमाल के ठहराव से भारतीय समुद्री कूटनीति को और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।