भारत की LBW अपील खारिज होने पर छिड़ा विवाद, लोग बोले- खुलकर बेईमानी हो रही है
ऐडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मिचल मार्श के खिलाफ भारत की एलबीडब्ल्यू अपील अंपायर ने खारिज कर दी जिसपर भारत ने रिव्यू लिया। गेंद पहले बैट पर लगी या पैड पर, इसे लेकर थर्ड अंपायर को फैसला पलटने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले जिसपर बहस छिड़ गई। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "खुलकर...बेईमानी हो रही है।"