भारत के T20I कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का क्या रहा है रिकॉर्ड?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की T20I सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी करेंगे जिसका पहला मैच शुक्रवार को डरबन में खेला जाएगा। उनकी कप्तानी में भारत ने 13 टी20I मैच खेले हैं जिसमें भारत को 11 मैचों में जीत जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान के रूप में उन्होंने 504 रन बनाए हैं।