भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुने गए राहुल द्रविड़ के बेटे समित
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली मल्टी फॉर्मैट होम सीरीज़ के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुना गया है। 18 वर्षीय समित ने हाल ही में महाराजा टी20 टूर्नामेंट में मैसुरु वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए सुर्खियां बटोरी थीं।