भारत के अगले सुपरस्टार हो सकते हैं सुदर्शन, विराट की जगह लेने के लिए बेस्ट हैं: पनेसर
पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है, "बल्लेबाज़ साई सुदर्शन भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हो सकते हैं और नंबर-4 पर विराट कोहली की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं विराट की विरासत को आगे बढ़ते देखना चाहता हूं। जिस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है, मैं युवा भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों को भी वैसे खेलते देखना चाहता हूं।"