भारत का अगस्त में रत्न-आभूषण निर्यात 18.79% घटकर रहा $2.01 अरब
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में भारत का रत्न और आभूषण निर्यात 18.79% घटकर करीब $2.01 अरब रहा। अगस्त 2023 के दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात करीब $2.47 अरब रहा था। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का निर्यात लगभग 26% घटकर $1 अरब का रह गया।