भारत के अस्पताल में अमेरिकी का हुआ फ्री इलाज; कहा- US में ऐसी सुविधा पर खर्च होते हज़ारों डॉलर
भारत के ग्रामीण अस्पताल में फ्री इलाज कराने वाले अमेरिकी पर्यटक माइक ने भारतीय स्वास्थ्य सेवा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान ओडिशा में स्वादिष्ट खाना अधिक खाने से उनकी तबीयत खराब हो गई। बकौल माइक, उन्हें 12-घंटे तक हर 15-मिनट में उल्टियां हुईं। उन्होंने कहा, "अमेरिका में ऐसी स्वास्थ्य सुविधाओं पर...हज़ारों डॉलर खर्च होते।"