भारत का अहम हिस्सा है जम्मू-कश्मीर, अमेरिकी राजदूत ने किया स्वीकार
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान कहा है, "यह भारत का अहम हिस्सा है और बेहद खूबसूरत है। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं।" गौरतलब है कि गोर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राजदूत हैं और उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की।