भारत की आर वैशाली ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट
भारत की 24-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने सोमवार को लगातार दूसरी बार महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 11 संभावित अंकों में से 8 अंक अर्जित किए और बेहतर टाई ब्रेक स्कोर के साथ महिला ग्रैंड स्विस 2025 का खिताब जीता। इस जीत के साथ उन्होंने महिला कैंडिडेट्स-2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है।