भारत के आसमान से लगभग लुप्त हुए मॉनसून के बादल, सैटेलाइट इमेज में हुआ खुलासा
आईएमडी द्वारा शेयर सैटेलाइट इमेज में दिखाया गया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भारत से लगभग लुप्त हो गया है और इस सीज़न में अब तक देश में 28% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। मॉनसून की यह सुस्ती तब देखी जा रही है, जब यह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।