भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में गेंद के बाउंड्री पार जाए बिना क्यों मिले 5 रन?
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 51वें ओवर में 5 पेनल्टी रन मिले हैं। दरअसल, बेन स्टोक्स द्वारा फेंकी गई गेंद विकेटकीपर जेमी स्मिथ के पीछे रखे हेलमेट से जा टकराई। नियमों के अनुसार, फील्डिंग टीम का हेलमेट ग्राउंड पर रखा होने पर गेंद अगर उससे टकराती है तो बल्लेबाज़ी टीम को 5-रन मिलते हैं।