भारत का इकलौता मेल ऐक्टर जिसे मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानें निर्मल पांडे की कहानी
निर्मल पांडे एकलौते ऐसे भारतीय मेल ऐक्टर हैं जिन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। उन्हें वैलेनसियनेस फिल्म फेस्टिवल फ्रांस 1997 में फिल्म 'दायरा' के लिए यह अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उन्होंने एक किन्नर का किरदार निभाया था। उनका जन्म 1962 को उत्तराखंड में हुआ था और 2010 में 47-वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।