भारत के इनफॉर्मल सेक्टर में 7 वर्षों में 16.45 लाख लोगों की गई नौकरी
भारत में इनफॉर्मल सेक्टर में पिछले 7 वर्षों में 16.45 लाख लोगों की नौकरी चली गई है। ये आंकड़े सांख्यिकी मंत्रालय की ऐनुअल सर्वे ऑफ अनइनकॉर्पोरेटेड एंटरप्राइज़ेज़ रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद सामने आए हैं। इन आंकड़ों से यह भी पता चला है कि नौकरी जाने के पीछे की प्रमुख वजहें नोटबंदी, गुड्स ऐंड सर्विसेस टैक्स (जीएसटी) और कोविड-19 हैं।