भारत के इस गांव में खुलेआम घूमते हैं शेर, लोगों के आसपास आकर हो जाते हैं खड़े
गुजरात में जूनागढ़ और गिर राष्ट्रीय उद्यान के बीच स्थित गांव सासन गिर देश का एक अनोखा गांव है। नैशनल पार्क के पास स्थित होने के चलते अक्सर शेर गांव में खुलेआम घूमते हैं और यहां के लोगों के आसपास आकर खड़े हो जाते हैं। अनोखी बात यह है कि यहां के लोगों को शेरों से डर नहीं लगता है।