ट्रंप ने की भारत की तारीफ, वोटर फोटो ID को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करते हुए अमेरिका में भी वोटर ID अनिवार्य करने की बात दोहराई है। ट्रंप ने दावा किया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं।