भारत के इस शख्स के पास थी खुद की अपनी ट्रेन, बेहद दिलचस्प है यह किस्सा
लुधियाना (पंजाब) के किसान संपूर्णं सिंह एक समय दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के मालिक बन गए थे। दरअसल, रेल लाइन संबंधी ज़मीन अधिग्रहण केस में सिंह को ₹1.47 करोड़ मुआवज़ा मिलना था लेकिन रेलवे ने सिर्फ ₹42 लाख चुकाए थे। इसके बाद कोर्ट ने सिंह को ट्रेन सौंप दी थी लेकिन रेलवे ने कोर्ट के ज़रिए ट्रेन छुड़वा ली थी।