भारत का एआई मार्केट 2032 तक ₹12,200 अरब को पार कर जाएगा: रिपोर्ट
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत का एआई मार्केट 2032 तक $131.31 बिलियन (₹12,200 अरब) पहुंचने का अनुमान है। बकौल रिपोर्ट, वैश्विक स्तर पर एआई मार्केट 2020 में $103.6 बिलियन से बढ़कर 2024 में $288.8 बिलियन हो गया है। इस अवधि में भारत का एआई मार्केट $2.97 बिलियन से बढ़कर $7.63 बिलियन हो गया।