भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया; 3 खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट
भारत की एजबैस्टन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने कहा है, "भारत की शानदार जीत। निडरता से खेले और इंग्लैंड को लगातार परेशान किया।" उन्होंने कहा, "शुभमन ने बल्ले और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया...सिराज और आकाश ने इस पिच पर जिस तरह की गेंदबाज़ी की, उसके लिए उनका विशेष उल्लेख👏🇮🇳।"