भारत की ओर से टेस्ट में इस साल किन बल्लेबाज़ों ने जड़े हैं कितने छक्के?
भारतीय टीम एक साल में टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाली पहली टीम बन गई है। यशस्वी जयसवाल ने 2024 में 29 छक्के लगाए हैं। उनके बाद शुभमन गिल (16), रोहित शर्मा (11), रवींद्र जडेजा (8), सरफराज़ खान (8), ध्रुव जुरेल (7), ऋषभ पंत (4), केएल राहुल (4), आकाश दीप (3), रविचंद्रन अश्विन (3) और विराट कोहली (3) हैं।