केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुरुवार को भारतीय शहरों में प्रदूषण के स्तर की एक सूची जारी की। इसमें दिल्ली 306 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके बाद, मेरठ (293), गाज़ियाबाद (272), भिवानी (266), जींद (261), हापुड़ (261), चरखी दादरी (260), झुंझुनू (260), बागपत (257), हनुमानगढ़ (255), पीतमपुर (254), सीकर (247) और गुरुग्राम (239) का स्थान रहा।