भारत के किन कप्तानों ने इंग्लैंड में जीते हैं टेस्ट मैच?
इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में अब तक 17 खिलाड़ियों ने भारत की कप्तानी की है जिनमें से 6 कप्तानों ने भारत को कम-से-कम एक बार जीत दिलाई है। इंग्लैंड में बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक टेस्ट जीत विराट कोहली (3) के नाम है। कपिल देव ने 2 और एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली व अजीत वाडेकर ने 1-1 मैच जीते।