भारत में मध्य प्रदेश में सबसे ज़्यादा जंगल है यहां लगभग 94,689 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश में लगभग 83,743 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र (लगभग 61,940 वर्ग किलोमीटर) है। इसके बाद ओडिशा (लगभग 61,204 वर्ग किलोमीटर) और छत्तीसगढ़ (लगभग 59,772 वर्ग किलोमीटर) शामिल है।