भारत के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में मिडटर्म चुनाव जीतने वाले 6 भारतवंशी?
अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बीच 6 भारतीय-अमेरिकी विजयी हुए हैं। इनमें अरुणा मिलर (हैदराबाद), पिया डांडिया (जयपुर), प्रमिला जयपाल (चेन्नई), सुहास सुब्रमण्यम (बेंगलुरु-चेन्नई), रो खन्ना (पंजाब), डॉ. अमी बेरा (राजकोट) शामिल हैं। पांच ने प्रतिनिधि सभा में जीत दर्ज की जबकि अरुणा मिलर मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनी रहेंगी।