भारत की कार्रवाई के चलते PSL छोड़ने की योजना बना रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सैन्य बलों द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी स्वदेश लौटने की योजना बना रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को स्थिति को लेकर आपात चर्चा की और फिलहाल खिलाड़ियों को घर वापस नहीं आने की सलाह दी गई है।