भारत के किस राज्य में फसलों में नहीं किया जाता कीटनाशकों का प्रयोग?
सिक्किम भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां फसलों में कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता। 2016 में सिक्किम ने इसे आधिकारिक रूप से लागू किया था और भारत का पहला '100% ऑर्गेनिक राज्य' बनने का कीर्तिमान हासिल किया। राज्य सरकार ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रशिक्षित किया था और उन्हें फायदों के बारे में जानकारी दी थी।