भारत के किस शहर को कहा जाता है 'वाइन कैपिटल' और यहां हैं कितनी वाइनरी?
महाराष्ट्र के नासिक को 'वाइन कैपिटल' के नाम से जाना जाता है और यह भारत में वाइन उत्पादन का मुख्य केंद्र है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में बनने वाली वाइन का एक बड़ा हिस्सा नासिक में तैयार किया जाता है और यहां 52 वाइनरी हैं जिन्हें चलाने के लिए करीब 8,000 एकड़ भूमि पर अंगूर की खेती की जाती है।