भारत के कई राज्यों के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई टेलकम पाउडर से बनी ऐंटीबायोटिक दवाएं

महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की गई ऐंटीबायोटिक दवाओं में स्टार्च और टेलकम पाउडर मिले होने की बात सामने आई है। नकली ऐंटीबायोटिक्स हरिद्वार की लैब में बने थे जिनकी आपूर्ति महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत देश के कई सरकारी अस्पतालों में हुई थी। नकली दवा आपूर्ति मामले की चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है।

Load More