भारत के कई हिस्सों पर भारी बारिश की संभावना, सैटेलाइट इमेज में घने बादल आए नज़र
भारत के कई हिस्सों में घने मानसूनी बादल छाए हैं जिसकी सैटेलाइट तस्वीर मौसम विभाग ने जारी की है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और मध्य भारत में बारिश की संभावना अधिक है। वहीं, उत्तर-पश्चिम, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। दिल्ली-NCR में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।