भारत की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा का सही विकल्प हैं शुभमन गिल: सहवाग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज़ से कहा है, "रोहित शर्मा जब टीम की कप्तानी छोड़ेंगे तो शुभमन गिल कप्तानी के लिए उनका सही विकल्प होंगे।" उन्होंने कहा, "शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं और पिछले साल उनका प्रदर्शन शानदार रहा।" गौरतलब है कि गिल को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है।

Load More