भारत के कप्तान और कोच से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने टर्निंग पिच क्यों बनवाई?: कुंबले
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ होने को लेकर कहा है, "बल्लेबाज़ों को दोष मत दीजिए।" कुंबले ने कहा, "भारतीय कप्तान और कोच से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने एक अच्छी टर्निंग पिच क्यों बनवाई जबकि आप जानते हैं कि आपके बल्लेबाज़ फॉर्म में नहीं हैं।"