भारत की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुआ अमेरिकी व्लॉगर, बोला- भारत को बदबूदार जगह सोचता था
भारत की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए एक अमेरिकी व्लॉगर 'वैन बॉयज़' का कहना है कि वह पहले भारत को बेहद गंदा और बदबूदार सोचता था। कुछ हफ्ते पहले लद्दाख के खारदुंगला पास पहुंचे व्लॉगर ने कहा, "भारत के बारे में...जो भी कहा जाता है वह गलत है...यह बहुत खूबसूरत है।" व्लॉगर भारत के अलग-अलग जगहों की यात्रा कर रहा है।