भारत के खिलाफ T20I मैच के लिए जापान ने टीम का किया एलान, फ्लेमिंग करेंगे कप्तानी
जापान ने 22 सितंबर को सानो में भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक एकमात्र T20I के लिए केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह मुकाबला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों देशों की पहली भिड़ंत होगी। यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर कराया जा रहा है।