भारत के खिलाफ अब भी ऐक्टिव है आतंकी हाफिज़ सईद का नेटवर्क, NIA ने कोर्ट को दी जानकारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक विशेष अदालत को बताया है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद से जुड़ा आतंकवादी संगठन भारत के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए है। एनआईए ने यह जानकारी मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की रिमांड मांगते हुए दी। बकौल एनआईए, राणा से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।