भारत के खिलाफ चौथी पारी में चेज़ करते हुए डकेट ने बनाया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट टेस्ट में भारत के खिलाफ चौथी पारी में चेज़ करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लीड्स में 149 रनों की पारी खेली है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (142) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेन डकेट ने पहली पारी में 62 रन बनाए थे।