भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नहीं किया कोई बदलाव
भारत के खिलाफ ऐडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 13 सदस्यीय दल में कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ऐंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मिचल मार्श की फिटनेस को लेकर कहा है, "हम अभी वेट ऐंड वॉच की स्थिति में हैं।" भारत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे है।