भारत के खिलाफ पहले वनडे में श्रीलंका की तरफ से खेल रहे हैं मोहम्मद शिराज़
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में श्रीलंका की तरफ से गेंदबाज़ मोहम्मद शिराज़ ने अपना वनडे इंटरनैशनल डेब्यू किया है। दरअसल, पेसर मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका के चोटिल होकर टीम से बाहर हो जाने पर मोहम्मद शिराज़ को टीम में शामिल किया गया। गौरतलब है, 47 लिस्ट ए मैचों में शिराज़ ने 80 विकेट लिए हैं।