भारत के खिलाफ मैच जीतने के बाद फैंस के बीच पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, दिए ऑटोग्राफ
पिंक बॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने अपने फैन्स को खुश किया। मेजबान टीम के खिलाड़ी खुद फैन्स के पास गए और उनके साथ तस्वीरें लीं। खिलाड़ियों ने फैन्स को बैट के अलावा टी शर्ट पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान अपने बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।