भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हुए श्रीलंका के पथिराना और मदुशंका

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका टीम से बाहर हो गए हैं। पथिराना कंधे में दिक्कत और मदुशंका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाहर हुए हैं। उनकी जगह पर अनकैप्ड खिलाड़ी मोहम्मद सिराज़ को टीम में लाया गया है और जल्द ही एक और रिप्लेसमेंट की घोषणा की जाएगी।

Load More