भारत के खिलाफ सीरीज़ से पहले वानिंदु हसरंगा ने छोड़ी श्रीलंका की T20I कप्तानी

वानिंदु हसरंगा ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की आगामी सीरीज़ से पहले श्रीलंका की टी20I कप्तानी छोड़ दी है। सीरीज़ के तीन मैच 26, 27 और 29 जुलाई को खेले जाएंगे। हसरंगा ने हाल में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी जिसमें टीम सुपर 8 चरण में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

Load More