भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने स्टीव स्मिथ

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा जिसके बाद वह भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। स्मिथ ने अब तक 43 पारियों में 11 शतक लगाकर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट को पीछे छोड़ दिया है।

Load More