भारत के गुकेश डी ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में चीन के डिंग लीरेन के खिलाफ दर्ज की पहली जीत
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के सबसे युवा दावेदार भारत के 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने गेम-3 में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लीरेन के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की है। गुकेश और लीरेन दोनों ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में 1.5-1.5 अंक हासिल कर लिए हैं। पहला गेम लीरेन ने जीता था जबकि दूसरा गेम ड्रॉ हुआ था।